जैसलमेर । मतदाता सूचियों के शुद्विकरण एवं प्रमाणीकरण के लिए 3 मार्च से चल रहें राष्ट्रीय अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. गोविन्द शर्मा 12 मई को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) एन.एल. मीना ने इन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति के साथ अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होवें।
No comments:
Post a Comment