जैसलमेर । सब कुछ राज्य सरकार की योजना के अनुरूप रहा तो बहुत जल्द पटवार हलका व पंचायत समिति क्षेत्राधिकार एक समान होंगे। प्रदेश में पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन करने बाद तहसील व पंचायत समिति से जुड़े काम के लिए लोगों को अलग-अलग-स्थान पर जाना पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा तहसील व पंचायत समिति क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायतों व पटवार मंडल को अब एक ही सीमा में किया जाना प्रस्तावित है।
राज्य सरकार ने आम लोगों को दिक्कत को समझते हुए सभी जिला कलक्टर से सह सीमांत क्षेत्राधिकार के लिए प्रस्ताव मंगवाए हैं। जिले भर में सभी उपखंड अधिकारियों व तहसीलदार के माध्यम से जानकारी लेकर ऐसे गांवों के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे। दरअसल, कई गांव ऐसे हैं जिनकी पंचायत समिति व तहसील की सीमा अलग-अलग होने से लोगों को परेशानी होती है।

No comments:
Post a Comment