जैसलमेर / जिला प्रशासन के सानिध्य में नेहरू युवा केन्द्र जैसलमेर द्वारा 16 जून, मंगलवार को दोपहर 12 बजे पंचायत समिति जैसलमेर क्षेत्र का, 17 जून, बुधवार को दोपहर 12 बजे पंचायत समिति सम क्षेत्र का पडौस युवा संसद कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार इस कार्यक्रम का आयोजन 18 जून, गुरूवार को दोपहर 12 बजे पंचायत समिति सांकडा क्षेत्र का रामदेवरा में पंचायत सभा कक्ष में किया जा रहा है।
जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र जैसलमेर ने बताया कि इस पडौस युवा संसद कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से समाज और युवाओं से संबंधित विभिन्न मुद्वो पर बहस, अपने अनुभवों और विचारों को पंचायतीराज संस्थाओं, विकास भागीदारों, सेवा प्रदाताओं, गांव समुदायों और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सांझा करना है।

No comments:
Post a Comment