बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 09 बजे से सायं 6 बजे तक संबंधित मतदान केन्द्र पर रहेंगे उपस्थित, करेंगे कार्य
जैसलमेर / भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम ‘‘ मतदाता सूचियों के शुद्विकरण एवं प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रीय अभियान की कडी में प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) भागीरथ शर्मा ने बताया कि इसी कडी में रविवार, 14 जून को विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर एवं पोकरण के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूचियों के शुद्विकरण एवं प्रमाणीकरण के लिए विशेष अभियान रखा गया है।उपजिला निर्वाचन अधिकारी शर्मा ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) जैसलमेर एवं पोकरण को निर्देशित किया है कि वे विशेष अभियान की तिथि को सभी बूथ लेवल अधिकारियों को प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक संबंधित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहने के लिए पाबंद कर दे एवं यह भी बता दे कि वे विशेष तिथि को मतदान केन्द्र पर रहकर मतदाताओं से परिशिष्ट ए, प्रपत्र 6, 7, 8 व 8क संकलित कर अगले दिवस संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) के कार्यालय में जमा कराएंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि विशेष तिथि रविवार को संबंधित मतदान केन्द्र पर अनुपस्थित रहने वाले बीएलओं के खिलाफ चुनाव नियमों के तहत कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। इस दिन निरीक्षण के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक भी उन्हें आबंटित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी करेंगे।
No comments:
Post a Comment