जैसलमेर / जिला मुख्यालय पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को प्रातः 6.30 बजे शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। योग दिवस के सफल आयोजन एवं तैयारियों की समीक्षा के संबंध में बैठक जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा की अध्यक्षता में 15 जून, सोमवार को प्रातः 11 बजे कलेक्टेªट सभागार में रखी गई है।
खेल अधिकारी लक्ष्मणसिंह तंवर ने बताया कि इस बैठक में विभागो व संस्थाओं को योग दिवस के संबंध में दिए गए जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय, ग्राम पंचायत स्तरीय दायित्वों व आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी। इसके लिए सदस्य सचिव एवं नोडल अधिकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी है।

No comments:
Post a Comment