लाहौर/ भारत सेना के म्यांमार में हुए ऑपरेशन पर सफलता पाने के बाद से पाकिस्तान भड़का हुआ है। एक बार फिर से आंतकी हाफिज सईद ने शुक्रवार को भारत पर निशाना साधा है। पाकिस्तान की बैचेनी सामने आने लगी है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य शासक रहे परवेज मुशर्रफ ने भी एक विवादास्पद बयान दिया था।
पाकिस्तान को दबाने की कोशिश न करे भारत, हमने चूड़ियां नहीं पहनी
हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। जमात उद दावा के प्रमुख ने लाहौर में दिए भड़काऊ भाषण में भारत को हमले की धमकी दी है। अपशब्द भी बोले है। सईद ने कहा कि भारत के साथ कारोबार में दुनिया को यकीन दिलाने के लिए पाकिस्तान ने इतना बड़ा नुकसान बर्दाश्त किया है, लेकिन अब पानी सिर से गुजर चुका है।
पाक की भारत को चेतावनी, कहा- "हम म्यामांर नहीं है"
हाफिज सईद ने कहा, दुनिया और एशिया की अमन शांति के लिए 'इनको' मारना जरूरी है। इसके बगैर अमन शांति नहीं हो सकती। इंडिया को दहशतगर्द करार देने के लिए उसकी इकोनॉमी पॉलिसी ही बहुत है। उसने कहा कि पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ को भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में आवाज उठानी चाहिए। अब मोदी के ढाका में दिए बयान के आधार पर ही मोदी पर कार्रवाई की जा सकती है। उसके खिलाफ सबूत की जरूरत नहीं है।

No comments:
Post a Comment