एजेंसियों पर मांगे जाने लगे आधार बैंक अकाउंट के लिंक
जिला कलक्टर (रसद) एन.एल. मीना ने जिले के सभी गैस कनेक्शनधारियों से कहा है कि वे संबंधित गैस एजेन्सी से अविलम्ब सम्पर्क करें एवम् वहां उपलब्ध फार्म नम्बर 2 या 4 के सभी आवश्यक कॉलम भरकर संबंधित गैस एजेन्सी में जमा करावे एवम् फार्म नम्बर 1 या 3 के सभी आवश्यक कॉलम भरकर अपने बैंक में जमा करावें।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत सब्सिडी राशि प्राप्त करने के लिए सम्बन्धित उपभोक्ता का बैंक में खाता होना आवश्यक है। इसलिए समस्त गैस उपभोक्ताओं से अपील है कि 01 जनवरी, 2015 की समय सीमा को दृष्टिगत रखते हुए इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करें ताकि सभी उपभोक्ताओं को मॉडिफाइड डायरेक्ट बैनिफिट ट्रान्सफर ऑफ एलपीजी सब्सिडी योजनान्तर्गत लाभ मिल सकें। योजना शुरू होने पर उपभोक्ता को 845 रुपए देने होंगे। सब्सिडी के 423 रुपए उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा हो जाएंगे।
No comments:
Post a Comment