Sunday, 4 January 2015

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2015 को लेकर एरिया और जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारीगण का महत्वपूर्ण प्रथम प्रशिक्षण 5 जनवरी, सोमवार को

Diffusé par Adcashजैसलमेर / पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2015 को लेकर  आगामी 16 एवं 22 जनवरी ,2015 को दो चरण में होने चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए इन चुनावों को निष्पक्ष ,स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण और बेहतर ढंग सुसम्पन्न कराए जाने को मध्य नजर रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किए गए एरिया और जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार 5 जनवरी, 2015 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डी.आर.डी.ए. सभागार में रखा गया है।

    
जिला निर्वाचन अधिकारी ( कलक्टर ) एन.एल. मीना ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में सम्मिलित होने वाले संबंधित समस्त एरिया/जोनल और पुलिस अधिकारीगण को निर्देशित किया गया हैं कि वे नियत तिथि को यथा समय पर आवश्यक रुप से उपस्थित होना सुनिश्चित करावें।
Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment