Saturday, 7 March 2015

राज्य सरकार ने दी राहत, अब 31 मार्च तक बनेंगे नए राशन कॉर्ड

जयपुर /  राज्य में जिन लोगों के पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है उनके लिए राज्य सरकार ने राहत देने वाली घोषणा की है। राजस्थान में नए राशन कार्ड से वंचित सभी उपभोक्ताओं को आगामी 31 मार्च तक राशन कार्ड बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव सी.एस. राजन ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिला कलेक्टर एवं जिला रसद अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

राजन ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित पात्र व्यक्तियों की सूची के सत्यापन का कार्य प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करें तथा जिन उपभोक्ताओं के नए राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके राशन कार्ड 31 मार्च तक बनवाने की व्यवस्था कि जाए।

राजन ने बताया कि राज्य में आगामी एक अप्रैल से नए राशन कार्डधारियों को ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) तहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment