Saturday, 7 March 2015

महिला दिवस पर राजस्थान की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा

जयपुर / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को महिलाएं और लड़कियां राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस बारे में राजस्थान रोडवेज ने आदेश जारी कर दिए हैं।

इस आदेश के अनुसार महिलाएं व लड़कियां इस दिन प्रदेश की सीमा में किसी भी स्थान पर रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी। प्रदेश की सीमा से बाहर जाने पर प्रदेश की सीमा तक मुफ्त यात्रा हो सकेगी। इसके बाद का किराया चुकाना होगा। यह सुविधा सात मार्च को रात बारह बजे से आठ मार्च को रात बारह बजने से पहले तक मिलेगी। वर्ष 2013 तक राज्य से बाहर जाने पर भी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलती थी। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसमें कटौती कर इसे राज्य की सीमा तक सीमित कर दिया है 1. 2. 3. 8. 9. 1. 2. 3. 8. 9. 10.

No comments:

Post a Comment