![]() |
| 1. 2. 3. 8. 9. 10. 11. 12. 13. 18. 19. 20. 1. 2. 3. 8. 9. 1. 2. 3. 8. 9. 10. |
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रभारी बलदेव सिंह उज्जवल ने बताया कि इस मशाल दौड के आयोजन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रातः 08 बजे इंडोर स्टेडियम से इस रन फोर राजस्थान मशाल दौड को जिला कलक्टर एन.एल. मीना हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे । इस दौरान जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, नगरपरिषद सभापति कविता खत्री के साथ ही अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं संभागी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रमुख एवं नगरपरिषद की सभापति इण्डोर स्टेडियम से इस मसाल दौड को लेकर होटल रंगमहल तक पहुंचेंगे। वहां से इस मशाल को समादेष्टा बाॅर्डर होमगार्ड, एमडी होटल रंगमहल, हेरीटेज, गोरबंध पैलेस अपने स्टाफ के साथ न्याय काॅलोनी तक ले जाएंगे वहां से इस मसाल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अन्य न्यायिक मजिस्टेªट डाईट तक लाएंगे वहां से डाईट के प्राचार्य एवं कर्मी इस मशाल को लेकर दौडते हुए पुलिस लाईन मुख्य गेट तक पहुंचेंगे।
पुलिस लाईन गेट पर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिसकर्मी इस मशाल को लेकर दौडते हुए मूमल टूरिस्ट बंगलों चौराहा तक पहुंचेंगे वहां से इस मशाल को मैनेजर टूरिस्ट बंगलों, मैनेजर जवाहर निवास पैलेस, सर्किट हाउस, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं जलदाय इस मशाल को लेकर दौडते हुए कलेक्टैªट कार्यालय तक पहुंचेंगे वहां से इस मशाल को जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ग्रहण करेंगे, वे इस मशाल को लेकर अमर शहीद सागरमल गोपा तक पहुंचेंगे एवं वहां से जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी इस मशाल को ग्रहण करके हनुमान चौराहा तक दौडते हुए जाएंगे। हनुमान चैराहा पर सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि इस मशाल को लेकर गांधी चौक तक जाएंगे। यहां मंदिर पैलेस के आगे पूर्व महारावल उस मशाल को लेकर छंगाणी पाडा मोड तक ले जाएंगे, जहां से वरिष्ठ साहित्यकार दीनदयाल ओझा एवं अन्य वासिंदे जिंदाणी चौक तक मसाल को दौडते हुए ले जाएंगे। जिंदाणी चैक में मशाल को समाजसेवी गोपीकिशन भाटिया हाथ में लेंगे एवं लायन्स क्लब, रोटरी क्लब के पदाधिकारी इस मशाल को लेकर गोपा चौक तक आएंगे। वहां से समस्त जनप्रतिनिधि पार्षदगण इस मशाल को लेकर आसनी रोड होते हुए मोतीमहल तक लाएंगे वहां पर मिस्टर डेजर्ट एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी इस मशाल को लेकर सत्यदेव व्यास पार्क तक पहुंचेंगे। सत्यदेव पार्क से इस मशाल को लेकर जिले के समस्त खेल संघो के पदाधिकारी एवं सभी बैंक मैनेजर गडीसर चौराहा तक पहुंचेंगे।
गडीसर चौराहा पर एनरकोन, सुजलोन के पदाधिकारी, कर्मचारी मशाल को लेकर बाडमेर चौराहा तक पहुंचेंगे वहां से मुख्य अभियंता इगानप, प्राचार्य काॅलेज एवं अन्य स्टाफ मशाल को लेकर गिरधर पेट्रोल पंप पहुंचेंगे वहां से इस मशाल को आईटीआई के स्टाफ ग्रहण करके रेल्वे स्टेशन तक पहुंचेंगे। रेल्वे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर एवं अन्य कर्मचारी डीआरडीए काॅलोनी तक मशाल ले जाएंगे। डीआरडीए काॅलोनी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय तक मशाल को लेकर आएंगे, वहां पर उपमहानिरीक्षक बीएसएफ प्रथम एवं अन्य अधिकारी एवं 50 जवान मशाल दौड में शामिल होकर इसको नगरपालिका चूंगी नाका जोधपुरा रोड तक ले जाएंगे वहां पर एमडी रजवाडा फोर्ट व रावलकोट इस मशाल को लेंगे एवं खेल छात्रावास के खिलाडियों एवं प्रशिक्षकों को प्रदान करेंगे वहां से वे बस के माध्यम से जोधपुर संभाग स्तरीय दौड में भाग लेने के लिए जाएंगे।
इस मशाल दौड में 103 सीमा सुरक्षा बल के 50 जवान, खेल छात्रावास के खिलाडी ट्रेक शूट पहने हुए मशाल दौड में इंदिरा स्टेडियम से नगरपालिका चूंगी नाका जोधपुरा रोड तक साथ रहेंगे। उन्होंने बताया कि मशाल दौड की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 1. 2. 3. 8. 9. 10. 11. 12. 13. 18. 19. 20. 1. 2. 3. 8. 9. 1. 2. 3. 8. 9. 10.

No comments:
Post a Comment