नगरपरिषद नहीं दे रही ध्यान, लोग घरों की छतों पर लगा रहे टावर
![]() |
| 1. 2. 3. 8. 9. 10. 11. 12. 13. 18. 19. 20. 1. 2. 3. 8. 9. 1. 2. 3. 8. 9. 10. |
मोबाइल फोन आम आदमी के जीवन का हिस्सा तो बन गए हैं, लेकिन धीरे धीरे इसके नुकसान भी सामने आ रहे हैं। नगर में भी गली-मोहल्लों से लेकर आवासीय कॉलोनियों में विभिन्न कंपनियों ने नियमों को ताक में रखते हुए उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए हर कहीं टॉवर खड़े कर दिए हैं। इससे आम लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। टॉवर से निकलने वाली रेडिएशन से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर होने के बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं है। वहीं यह दुर्घटना का कारण भी बनने लगे हैं। नगर में हर कहीं लगे इन टॉवरों से लोगों की दिक्कतें बारिश के मौसम में तेज हवा-आंधी चलने पर ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं जान भी जोखिम में बनी रहती है। नगर के गांधी कॉलोनी, मदरसा रोड, कचहरी रोड, चैनपुरा, गफूर भट्टा, मुख्य बाजार आदि जगहों पर लंबे समय से विभिन्न कंपनियों के टॉवर लगे हुए हैं। इन टॉवरों के साथ जनरेटर भी लगे हुए हैं। इससे रात दिन होने वाले कंपन व शोर मुसीबत का कारण बना हुआ है। इनमें से कई टॉवर तो स्कूल की नजदीकी में ही स्थापित है ।
इन नियमों का नहीं होता पालन
टॉवर बस स्टैंड, संकरी गली में नहीं होना चाहिए। वहीं स्कूल व अस्पताल से भी पर्याप्त दूरी होना चाहिए। नजदीकी बिल्डिंग से भी दूर होना चाहिए। इस संबंध में आयुक्त नगरपरिषद का कहना है कि मोबाइल टॉवर अवैध लगे हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी।

No comments:
Post a Comment