Monday, 20 April 2015

राज्यपाल की ओर से पेश होगी दरगाह में चादर


जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की ओर से अजमेर की ख्वाजा हजरत मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के 803वें उर्स पर मंगलवार को चादर पेश की जाएगी। सिंह ने दरगाह पर चढ़ाई जाने वाली चादर सोमवार शाम राजभवन के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. लोकेश चन्द्र शर्मा को सौंपी। राज्यपाल के परिसहाय मेजर मनन एवं डॉ. शर्मा मंगलवार को अजमेर दरगाह में प्रात: 9 बजे चादर पेश करेंगे। राज्यपाल के पौत्र संदीप कुमार सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

No comments:

Post a Comment