जयपुर / राजस्थान मेंं गर्मी मेंं पेयजल संकट गहराने के आसार हैं। भाजपा के लगभग सभी विधायकोंं ने जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी से अपने क्षेत्रों मेंं पेयजल संकट की जानकारी देकर हल निकालने का अनुरोध किया है। माहेश्वरी जिला स्तर पर निगरानी समिति की बैठकें आयोजित करने के कार्यक्रम के तहत शनिवार को भी भीलवाड़ा जा रही हैं। भीलवाड़ा मेंं पेयजल आपूर्ति के लिए कांग्रेस शासन मेंं डेढ हजार करोड़ रुपए की योजना तैयार की गई थी जिसके तहत चम्बल से पानी लाया जाएगा। जलदाय मंत्री इस योजना की प्रगति की तीन बार समीक्षा कर चुकी है।माहेश्वरी ने बताया कि नागौर जिले की बैठक मेंं मकराना और जायल मेंं पेयजल संकट की ज्यादा समस्या सामने आई। मकराना मेंं दस-बारह दिन मेंं एक बार पानी मिलता है। समस्या के समाधान के लिए दस कुंए खोदने के निर्देश दिए जा चुके है, लेकिन ग्रामीण अपने क्षेत्र मेंं जलस्तर गिरने की आशंका के चलते कुएं नहीं खोदने दे रहे हैं। उन्होंंनेे बताया कि जायल मेंं माता सुख जलाशय से पानी आपूर्ति मेंं आ रही परेशानी को दूर किया जा रहा है। इसके अलावा बाडमेर, सीवाना, पुष्कर सहित कई स्थानोंं पर पेयजल संकट की समस्या आ रही है।
हालांकि विभाग ने दिसम्बर से ही हैण्डपंपोंं की मरम्मत तथा सूखे कुओंं को गहरा कराने आदि का काम शुरु कर दिया है। माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी के दिनोंं मेंं कई स्थानोंं पर रेल, टैंकर आदि से भी पानी की आपूर्ति करनी पड़ सकती है। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। उन्होंंने बताया कि राजधानी जयपुर मेंं बीसलपुर बाध से पानी की आपूर्ति हो रही है तथा पेयजल का ज्यादा संकट नहीं आएगा।
No comments:
Post a Comment